लाइव न्यूज़ :

शेखावत होंगे आगामी चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा: डोटासरा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:29 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हालिया राजस्थान यात्रा का जिक्र करते हुए डोटासरा ने यहां यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री शाह के कार्यक्रमों में बाड़मेर के सांसद कैलाश चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को बोलने का मौका तक नहीं दिया गया।

डोटासरा ने कहा,‘‘ स्थानीय किसान नेता व बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी को साथ नहीं लेना व उनके फोटो तक को जगह नहीं देना, स्पष्ट संकेत है कि गजेंद्र सिंह आने वाले समय में राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।’’

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री शाह ने जयपुर में अपने कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का नाम तक नहीं लिया जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को संबोधन का मौका नहीं मिला।

डोटासरा के अनुसार ये घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में राजस्थान में शेखावत भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री शाह ने रविवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व बाद में भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया।

डोटासरा ने रविवार को भी कहा था, ‘‘शाह का जयपुर दौरा अपने मित्र केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बनाने का प्रयास करने भर तक सीमित रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित