लाइव न्यूज़ :

शेखावत और बघेल ने छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की संयुक्त रूप से समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की शनिवार को रायपुर में संयुक्त रूप से समीक्षा की। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की गति को तेज करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी और सितंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ में शेष 39.59 लाख घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शेखावत ने भी 'हर घर जल' लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बयान के अनुसार ''मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य हर ग्रामीण परिवार को नियमित और दीर्घकालिक आधार पर, पर्याप्त मात्रा में निर्धारित गुणवत्ता वाले नल के जल की आपूर्ति प्रदान करने के लिए गहन मासिक समीक्षा करेगा।

जल जीवन मिशन की शुरुआत के समय छत्तीसगढ़ के कुल 45.48 लाख घरों में से केवल 3.20 लाख (7 प्रतिशत) घरों में ही नल के पानी के कनेक्शन थे।

बयान में कहा गया है कि तेईस महीनों में, कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन व्यवधानों के बावजूद, 2.69 लाख घरों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब छत्तीसगढ़ के गांवों में 5.89 लाख घरों (13 प्रतिशत) में नल के पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब