लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार, सिख दंगे के आरोपी जगदीश टाइटलर भी थे मौजूद

By भाषा | Updated: January 16, 2019 15:37 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के अनुभव पर भरोसा जताते हुए हाल ही में उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App

 पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया।

डीपीसीसी कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शीला के साथ ही नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों- देवेंद्र यादव, राजेश लिलोठिया और हारून यूसुफ ने भी कार्यभार संभाला।

वैसे, इस मौके पर जगदीश टाइटलर की मौजूदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। टाइटलर 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में आरोपी हैं।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘शीला दीक्षित आई है, बदलाव की आंधी आई है’ के नारे लगाए।

शीला के कार्यभार संभालने के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह, जनार्दन द्विवेदी, अजय माकन, पीसी चाको और संदीप दीक्षित मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के अनुभव पर भरोसा जताते हुए हाल ही में उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया । इसके साथ ही देवेन्द्र यादव, हारून यूसुफ और राजेश लिलोठिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह