लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित का केजरीवाल पर पलटवार, गठबंधन पर एक बार भी नहीं पूछा, कैसे मना-मनाकर थक गए?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2019 17:29 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयार हो जाती तो दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी तो बिल्कुल भी नहीं जीत पाती।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन वाले बयान पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पलटवार किया है। शीला दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक बार भी काग्रेस के साथ गठबंधन के लिए बात नहीं की है। आम आदमी पार्टी की ओर से एक बार भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई पहल नहीं की गई है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के चांदनी चौक में 20 फरवरी को रैली में कहा था, हम कांग्रेस को गठबंधन के लिए मना-मनाकर थक गए हैं, लेकिन वो इसको हर बार खारिज कर देते हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शीला दीक्षित ने कहा है, अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन वाली बात किस आधार पर कही ये बात मेरे समझ के परे है, क्योंकि केजरीवाल ने एक बार भी काग्रेंस के साथ गठबंधन के लिए बात नहीं की है। मैं केजरीवाल से ये पूछना चाहती हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? हालांकि शीला दीक्षित ने आप पार्टी के साथ गठबंधन पर कुछ भी नहीं कहा।  

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन नहीं होने वाला है। बुधवार(20 फरवरी) को केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए मनाने की कई बार कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने हमारी एक ना सूनी।

केजरीवाल ने कहा, बीजेपी के हर उम्मीदवार के खिलाफ एक प्रत्याशी होना चाहिए और वोटों का बंटवारा तो बिल्कुस भी नहीं होना चाहिए। पहले ऐसी खबरें भी आई थी कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से आप पार्टी मना कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने साफ किया है कि काग्रेंस ही ये गठबंधन नहीं करना चाहती है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयार हो जाती तो दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी तो बिल्कुल भी नहीं जीत पाती। केजरीवाल ने यह बयान चांदनी चौक में दिया।  केजरीवाल की यह रैली चांदनी चौक इलाके के अल्पसंख्यक बहुल इलाके में आयोजित की गई थी। 2014 में बीजेपी आम चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर जीते थे। 

टॅग्स :शीला दीक्षितअरविन्द केजरीवालकांग्रेसआम आदमी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया