महिलाओं की फ्री यात्रा पर शीला दीक्षित ने कहा- राजनीतिक फायदे के लिए केजरीवाल कर रहे हैं ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 5, 2019 13:11 IST2019-06-05T13:11:17+5:302019-06-05T13:11:17+5:30

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके।

Sheila Dikshit metro & bus rides free for women says this should be seen politically | महिलाओं की फ्री यात्रा पर शीला दीक्षित ने कहा- राजनीतिक फायदे के लिए केजरीवाल कर रहे हैं ऐसा

महिलाओं की फ्री यात्रा पर शीला दीक्षित ने कहा- राजनीतिक फायदे के लिए केजरीवाल कर रहे हैं ऐसा

Highlightsएक आकड़ों के मुताबिक डीएमआरसी को दिल्ली सरकार को हर महीने 700 करोड़ रुपये देने होंगे। । जिसके बाद डीटीसी और दिल्ली मेट्रो से बात की जाएगी। दिल्ली सरकार ने लिए महिलाओं का किराया फ्री करने को लेकर दिल्ली की जनता से मेल आईडी देकर सुझाव भी मांगे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के मेट्रो और डीटीसी बस में किराया फ्री करने पर कहा है कि ये एक अच्छा कदम है। शीला दीक्षित ने कहा है कि यह अच्छा है अगर वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन यह उनके अपने फायदे के लिए किया जा रहा है, किसी और के लिए नहीं, इसे राजनीतिक रूप से देखा जाना चाहिए। शीला दीक्षित ने कहा है कि ये अरविंद केजरीवाल का एक राजनीतिक फैसला है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 जून को प्रेस वार्ता करते हुए ऐलान किया है कि वो  जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर देंगे। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए यह भी कहा है कि इसे 2 से 3 महीने में लागू कर दिया जाएगा। 

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। एक आकड़ों के मुताबिक डीएमआरसी को दिल्ली सरकार को हर महीने 700 करोड़ रुपये देने होंगे। जिसके बाद डीटीसी और दिल्ली मेट्रो से बात की जाएगी। दिल्ली सरकार ने लिए महिलाओं का किराया फ्री  करने को लेकर दिल्ली की जनता से मेल आईडी देकर सुझाव भी मांगे हैं। 

Web Title: Sheila Dikshit metro & bus rides free for women says this should be seen politically

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे