Sheila Dikshit: पीएम मोदी, सोनिया, CM केजरीवाल ने घर जाकर दी श्रद्धाजंलि, राजनाथ व पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंचे
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2019 05:43 IST2019-07-20T16:28:04+5:302019-07-21T05:43:39+5:30

Sheila Dikshit: पीएम मोदी, सोनिया, CM केजरीवाल ने घर जाकर दी श्रद्धाजंलि, राजनाथ व पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंचे
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली ।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है ।
शीला दीक्षित फिलहाल दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।
उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं।
20 Jul, 19 : 11:56 PM
देश और कांग्रेस पार्टी के लिए शीला दीक्षित का जाना बड़ा नुकसान- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, ''देश और कांग्रेस पार्टी के लिए शीला दीक्षित का जाना बड़ा नुकसान है। दिल्ली ने एक उत्कृष्ट नेता और प्रशासक खो दिया है जिसने पहचान से परे राज्य का विकास किया। देश उनके द्वारा लंबे समय तक दिल्ली को बेहतर बनाए जाने का योगदान याद रखेगा।''
Former Prime Minister Manmohan Singh: It is great loss for the country & Congress party. Delhi has lost an outstanding leader & administrator who transformed the state beyond recognition. Country will remember her contribution towards the transformation of Delhi for a long time. pic.twitter.com/d3rbGNMD9c
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 11:48 PM
शीला के राजनीति में आने से पहले उन्हें जानता था- प्रणबा दा
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, ''मैं उन्हें (शीला दीक्षित) को तब से जानता था जब उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखा था, उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है, देश ने एक कुशल प्रशासक और शानदार नेता खोया है।''
Former President Pranab Mukherjee: I knew her (Sheila Diskhit) even before she entered politics, it's a great loss to the nation, they have lost an able administrator and a fine leader. pic.twitter.com/y1d4zS11wU
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 08:42 PM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धाजंलि
Delhi: Former Prime Minister Manmohan Singh lays wreath & pays respects to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit at the latter's residence in Nizamuddin. Dikshit, 81, passed away due to cardiac arrest, earlier today. pic.twitter.com/N1Vra29yUc
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 08:24 PM
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दी श्रद्धाजंलि
Delhi: Former President Pranab Mukherjee pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/DGwf4KCgbF
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 08:23 PM
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दी श्रद्धाजंलि
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/CcfGLpZpts
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 08:21 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धाजंलि
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/CcfGLpZpts
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 07:49 PM
सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी श्रद्धाजंलि
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal & Deputy CM Manish Sisodia pay tribute to Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/4Pu5DHQR7r
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 07:41 PM
मनोज तिवारी ने दी श्रद्धाजंलि
BJP MP & BJP Delhi President, Manoj Tiwari pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit who passed away today, due to a cardiac arrest. pic.twitter.com/Tg0affJdMx
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 07:24 PM
शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit who passed away today, due to a cardiac arrest. pic.twitter.com/hQORb3CSFv
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 07:13 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी श्रद्धाजंलि
Lok Sabha Speaker Om Birla pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, in Delhi due to cardiac arrest. pic.twitter.com/skHDEKdh7I
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 07:00 PM
शीला दीक्षित को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी श्रद्धाजंलि
Congress leader Jyotiraditya Scindia pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit who passed away today, in Delhi due to a cardiac arrest. pic.twitter.com/1xaLh7iz9p
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 06:50 PM
शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि
Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit. pic.twitter.com/FxKxCCT48J
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 06:20 PM
बीजेपी नेता विजय गोयल ने श्रद्धाजंलि
Former Delhi CM Sheila Dikshit's last rites will be held at the Nigambodh Ghat tomorrow. Her mortal remains will be kept for people to pay tributes at her residence in Nizamuddin till 11.30 a.m tomorrow, 21st July. https://t.co/ct9PcMBOCX
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 06:17 PM
कल 11:30 बजे तक होंगे अंतिम दर्शन
Former Delhi CM Sheila Dikshit's last rites will be held at the Nigambodh Ghat tomorrow. Her mortal remains will be kept for people to pay tributes at her residence in Nizamuddin till 11.30 a.m tomorrow, 21st July. https://t.co/ct9PcMBOCX
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 06:02 PM
दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक
शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया। वहीं, कल कांग्रेस दफ्तर में शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी जायेगी।
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: Delhi government has decided to declare 2-day state mourning over the demise of former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit. pic.twitter.com/z1BFkak4l5
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 05:52 PM
शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति का ट्वीट
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 05:49 PM
निजामुद्दीन घर पर पहुंचा शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर
Delhi: Mortal remains of Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit brought to her residence in Nizamuddin. pic.twitter.com/NRR8eBlvIr
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 05:23 PM
दिल्ली के निजामुद्दीन में शीला दीक्षित का घर है। जहां आज शाम 6 बजे उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके अलावा निजामुद्दीन घर पर ही शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन होंगे और कल 2:30 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
20 Jul, 19 : 05:07 PM
अपने समय में शीला दीक्षित ने प्रभावी तरीके से दिल्ली का चेहरा बदल दिया: अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शील दीक्षित की निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। अपने समय में शीला दीक्षित ने प्रभावी तरीके से दिल्ली का चेहरा बदल दिया। दिल से दुखी हूं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'
Extremely sad to know about the passing away of #SheilaDixit ji...she effectively changed the face of Delhi during her tenure. Heartfelt condolences to her family 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 05:05 PM
मैं सब कुछ खो चुका हूं: राहुल गांधी
I’m devastated to hear about the passing away of Sheila Dikshit Ji, a beloved daughter of the Congress Party, with whom I shared a close personal bond.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2019
My condolences to her family & the citizens of Delhi, whom she served selflessly as a 3 term CM, in this time of great grief.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर ऐसा फील कर रहा हूं जैसे मैं सब कुछ खो चुका हूं। कांग्रेसकी प्यारी बेटी थी। मेरे राजनीति के अलावा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ते थे। मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है। वो तीन बार दिल्ली की सीएम रही हैं। ये मेरे लिए दुख का वक्त है।'
20 Jul, 19 : 04:57 PM
मनमोहन सिंह ने कहा कि देश ने खोया एक समर्पित कांग्रेस नेता
पूर्व पीएम मोदी ने कहा कि मुझे श्रीमती शीला दीक्षित के अचानक निधन की खबर सुनकर झटका लगा है। देश ने एक समर्पित कांग्रेस नेता को खो दिया। दिल्लीवासी उनके विकास में उनके योगदान को याद करेंगे।
Former PM Manmohan Singh: I'm shocked to hear the sudden passing away of Smt #ShielaDixit. In her death the country has lost a dedicated Congress leader of the masses. People of Delhi will always remember her contribution to Delhi's development during her tenure as CM for 3 yrs. pic.twitter.com/205tK48AlH
— ANI (@ANI) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 04:47 PM
अमित शाह का बयान
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे ।
— Amit Shah (@AmitShah) July 20, 2019
ॐ शांति शांति शांति
20 Jul, 19 : 04:43 PM
शीक्षा दीक्षित के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे. ॐ शांतिः.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शिला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे। ॐ शांतिः।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 04:40 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूँ,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ, उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूँ,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 20, 2019
उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।#RipSheilaDixit
20 Jul, 19 : 04:35 PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi’s development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 04:31 PM
कुमार विश्वास का ट्वीट
कुमार विश्वास ने ट्विट कर कहा कि आप जैसी बेहद सौम्य और सुलझे विचारों की प्रगतिशील नेता का जाना न केवल या दिल्ली बल्कि पूरे देश की बड़ी क्षति है ! ईश्वर आप को अपनी शांति-छाया में यथेष्ट स्थान प्रदान करे, यही प्रार्थना है ! ॐ शान्ति ॐ.
आप जैसी बेहद सौम्य और सुलझे विचारों की प्रगतिशील नेता का जाना न केवल @INCIndia या दिल्ली बल्कि पूरे देश की बड़ी क्षति है ! ईश्वर आप को अपनी शांति-छाया में यथेष्ट स्थान प्रदान करे, यही प्रार्थना है ! ॐ शान्ति ॐ 🙏🇮🇳 https://t.co/n9qUgs1V5m
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 04:30 PM
अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए बड़ा नुकसान है. उनके योगदान को याद किया जाएगा.
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दुख जताया। पार्टी ने कहा कि उन्हें दिल्ली को बदल दिया था।
Just now got to know about the extremely terrible news about the passing away of Mrs Sheila Dikshit ji. It is a huge loss for Delhi and her contribution will always be remembered. My heartfelt condolences to her family members. May her soul rest in peace
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 20, 2019