शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी की वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ जनवरी में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:30 IST2021-12-28T13:30:34+5:302021-12-28T13:30:34+5:30

Shefali Shah, Kirti Kulhari's web series 'Human' to release in January | शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी की वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ जनवरी में होगी रिलीज

शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी की वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ जनवरी में होगी रिलीज

मुंबई, 28 दिसंबर अभिनेत्री शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी की वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ आगामी 14 जनवरी को ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ पर रिलीज होगी। ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह ने किया है।

विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि सीरीज ‘ह्यूमन’ की कहानी सिंह और इशानी बनर्जी ने लिखी है।

निर्माताओं के अनुसार, इसमें मानव जीवन के मूल्य, चिकित्सकीय क्षेत्र में कदाचार, वर्ग विभाजन और तेजी से विकसित चिकित्सा विज्ञान के प्रभाव को दर्शाया गया है।

सीरीज में, विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे भी नजर आएंगे।

इसका निर्माण शाह की कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले किया गया है। विदेशी दर्शकों के लिए इसे अमेरिकी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘हुलु’ पर भी प्रसारित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shefali Shah, Kirti Kulhari's web series 'Human' to release in January

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे