हरियाणा, पंजाब में शीतलहर, हिसार में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:40 IST2021-01-01T11:40:45+5:302021-01-01T11:40:45+5:30

Sheetalhar in Haryana, Punjab, Hisar at minus 1.2 degree Celsius | हरियाणा, पंजाब में शीतलहर, हिसार में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

हरियाणा, पंजाब में शीतलहर, हिसार में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

चंडीगढ़, एक जनवरी हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहा और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में सुबह में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी घट गयी। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।

हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा।

हरियाणा के नारनौल में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिरसा, अंबाला, करनाल, रोहतक और भिवानी में क्रमश: दो डिग्री, 4.4 डिग्री, 3.5 डिग्री, दो डिग्री और 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। फरीदकोट में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में 1.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पठानकोट में 3.1 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 3.5 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 3.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sheetalhar in Haryana, Punjab, Hisar at minus 1.2 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे