स्टटगर्ट भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी 'शीर कोरमा'

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:47 IST2021-06-22T18:47:25+5:302021-06-22T18:47:25+5:30

'Sheer Korma' to be screened at Stuttgart Indian Film Festival | स्टटगर्ट भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी 'शीर कोरमा'

स्टटगर्ट भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी 'शीर कोरमा'

मुंबई, 22 जून दो समलैंगिक महिलाओं की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्मकार फराज आरिफ अंसारी की फिल्म ''शीर कोरमा'' जर्मनी के स्टटगर्ट में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 21 से 25 जुलाई के बीच डिजिटल माध्यम से महोत्सव के 18वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और शबाना आजमी अभिनीत ''शीर कोरमा'' को महोत्सव में सर्वेश्रेष्ठ फिल्म और 'जर्मन स्टार ऑफ इंडिया' पुरस्कार के लिये नामित किया गया है।

भास्कर ने ट्विटर पर लिखा कि फिल्म के चयन और नामांकन को लेकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं।

भास्कर (33) ने कहा, ''प्रतिष्ठित स्टटगर्ट फिल्म महोत्सव में ‘शीर कोरमा’ को प्रदर्शित किया जाएगा। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म और जर्मन स्टार ऑफ इंडिया पुरस्कार के लिये भी नामित किया गया है। फिल्म महोत्सव की टीम की शुक्रगुजार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Sheer Korma' to be screened at Stuttgart Indian Film Festival

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे