लाइव न्यूज़ :

शीना बोरा हत्याकांडः  कोर्ट में मिखाइल ने बताया, इंद्राणी मुझे भी मारना चाहती थी

By भाषा | Updated: July 25, 2018 23:03 IST

विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए मिखाइल ने कहा, 'अगस्त 2015 में मुझे पता चला कि दीदी (शीना) की इंद्राणी , संजीव खन्ना और चालक (श्यामवर राय) ने हत्या कर दी।'

Open in App

मुंबई , 25 जुलाई: शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पुत्र मिखाइल बोरा ने बुधवार को यहां निचली अदालत से कहा कि उनका मानना है कि उनकी मां ने उसकी भी हत्या की योजना बनाई थी। 

विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए मिखाइल ने कहा, ‘‘अगस्त 2015 में मुझे पता चला कि दीदी (शीना) की इंद्राणी , संजीव खन्ना और चालक (श्यामवर राय) ने हत्या कर दी। तब मैंने महसूस किया कि जब मैं उनके घर पहुंचा था (वरली में 24 अप्रैल 2012 को) तो उन्होंने पहले ही शीना की हत्या कर दी थी और वे मुझे भी मारने की योजना बना रहे थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैंने उस दिन दो और पेग (उसकी मां द्वारा परोसी गई शराब) लिया होता तो मैं आज जिंदा नहीं होता।’’ मिखाइल ने इससे पहले जांच अधिकारियों से कहा था कि उसकी मां ने 24 अप्रैल 2012 को वरली में अपने फ्लैट में शराब में ड्रग्स मिलाकर उसे दिया था। उसी दिन कथित तौर पर शीना की हत्या की गई थी। 

मिखाइल ने बुधवार को अदालत में कहा कि उसके बाद जब भी वह शीना के बारे में पूछता तो इंद्राणी उससे कहती थी कि वह पढ़ाई के लिये अमेरिका गई है और वहां बस जाने पर वह खुद उसे बुलाएगी। 

उसने अदालत से कहा कि इंद्राणी ने हालांकि उसे कभी भी शीना का नंबर नहीं दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं