लाइव न्यूज़ :

शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल रतन कुमार सेन ने देहदान किया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:42 IST

Open in App

जयपुर, आठ मई शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त रतन कुमार सेन का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवारजनों ने सेन का पार्थिव शरीर चिकित्सकी उद्देश्य के लिए दान किया है।

परिवार द्वारा जारी बयान के अनुसार सेन को मिशन कपाउंड में अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद सैन्य वाहन में उनके पार्थिक शरीर को देहदान के लिए जेएनयू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल सेन (70) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां व अन्य सदस्य हैं।

सेन 1994 में राष्ट्रीय राइफल्स के हिस्से के रूप में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए तैनात थे। इसी दौरान 17 मार्च 1994 को अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया। एक आतंकी ने उनके सिर में गोली मार दी। बुरी तरह घायल होने के बावजूद सेन लड़ते रहे और अनेक जिंदगियां बचाईं।

अदम्य साहस व वीरता के प्रदर्शन के लिए उन्हें 26 जनवरी 1995 को राष्ट्रपति की ओर से शौर्य चक्र प्रदान किया। चिकित्सकीय संबंधी दिक्कतों के चलते वह 1997 में 46 साल की उम्र में सेना समय पूर्व सेवानिवृत्ति हो गए। उसके बाद वह समाज सेवा में संलग्न रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच