लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्‍न सिन्हा कांग्रेस छोड़कर फिर थामेंगे भाजपा का दामन? पीएम मोदी को लेकर किया ट्वीट, शुरू हुई सियासी अटकलें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 17:33 IST

कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्हा का प्रेम एकबार फिर भाजपा के लिए उजागर होता दिख रहा है। भाजपा से सांसद रह चुके शत्रुघ्‍न सिन्हा एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपना प्रेम दिखा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा के एक ट्वीट के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। सिन्हा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सिन्हा के एक ट्वीट को उनका मोदी प्रेम समझा जा रहा है। 

पटनाः कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्हा का प्रेम एकबार फिर भाजपा के लिए उजागर होता दिख रहा है। भाजपा से सांसद रह चुके शत्रुघ्‍न सिन्हा एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपना प्रेम दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर शॉटगन ने जो ट्वीट किया है, उसकी चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारे में खूब हो रही है। ऐसे में सियासी जानकार इस बात के कयास लगा रहे हैं कि बिहारी बाबू एक बार फिर हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

दरअसल, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा ट्वीट किया है, जिसकी भाषा उनकी पार्टी के लाइन के विपरीत है। इस ट्वीट ने भाजपाइयों को खुश कर दिया है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रविवार को लिखा, दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। पहला वे हैं जो अपने दुखों से दुखी होते हैं। दूसरे वे हैं जो दूसरों के दुख से दुखी होते हैं। तीसरे वे हैं जो दूसरों के सुख से दुखी होते हैं। इसके बाद वे लिखते हैं कि दुखी लोगों का नया वेरियंट वे हैं, जो बिना बात मोदी से दुखी रहते हैं। 

उनके इस ट्वीट ने न सिर्फ बिहार की राजनीति में बल्कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी चर्चाओं को हवा दे दी है। पूर्व लोकसभा सांसद के ट्वीट की आखिरी लाइन को मोदी प्रेम से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या वे दोबारा भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं?

दो बार रह चुके हैं सांसद

यहां बता दें कि पटना साहिब से दो बार सांसद रह चुके शत्रुघ्‍न सिन्हा ने 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को छोडकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली थी। इसके बाद से वह प्रधानमंत्री मोदी की खुलेआम आलोचना करते रहते थे। 

पटना साहिब से थे कांग्रेस प्रत्याशी

भाजपा से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस ने उनको पटना साहिब से प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन तब वह भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न सिन्हा काफी लंबे समय से भाजपा से जुडे़ हुए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के साथ लालकृष्ण आडवाणी के खास नजदीक भी रहे। अब उनके मोदी प्रेम को देखकर फिर से भाजपा में वापसी की अटकलें लगाईं जा रही हैं। 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता