लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी सरकार पर तंज, राफेल से जुड़े दस्तावेज का चोरी होना बड़े शर्म की बात

By भाषा | Updated: March 8, 2019 02:43 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके परिजनो से मुलाकात के बाद भाजपा के असंतुष्ट सांसद और सिनेमा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में राफेल को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Open in App

भाजपा के असंतुष्ट सांसद और सिनेमा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को राफेल से जुड़े दस्तावेज के गायब होने को बहुत शर्मनाक और दुखद बताया।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी और उनके परिजनो से मुलाकात के बाद सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय से दिनदहाडे फाइल का गायब हो जाना वह भी ऐन वक्त पर जब शीर्ष अदालत में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गयी हो दुखद और शर्मनाक है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उस वक्त ये कहना कि फाइलें गायब हो चुकी है दस्तेवाज गुम हैं तो मैं समझता हूं कि यह बडे शर्म और दुख की बात है । यह गायब भी हुआ है तो रक्षा मंत्रालय से । ’’

सरकार ने राफेल मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से क्या कहा? 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ से अटार्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने कहा कि राफेल सौदे से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने वाले सरकारी गोपनीयता कानून के तहत और न्यायालय की अवमानना के दोषी हैं। लड़ाकू विमानों के सौदे के बारे में एक नया लेख समाचार पत्र में प्रकाशित होने के दिन अटार्नी जनरल ने कहा कि इस चोरी की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि चोरी के दस्तावेज पर आधारित आलेख प्रकाशित करना सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन जैसा होगा, जिसके लिए अधिकतम 14 साल की कैद की सजा हो सकती है। वहीं अवमानना कानून के तहत छह महीने की जेल और 2000 रूपये का जुर्माना भी हो सकता है। 

अटार्नी जनरल ने कहा कि चोरी की जांच जारी है। वहीं, समाचार पत्र (द हिंदू) ने आज भी राफेल सौदे पर एक और आलेख प्रकाशित किया है। इस पीठ में न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम जोसफ भी शामिल हैं। यह पीठ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को चुनौती देने वाली याचिकायें खारिज करने के शीर्ष न्यायालय के 14 दिसंबर, 2018 के फैसले पर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारराबड़ी देवीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे