लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 23:34 IST

Open in App

पटना/कोलकाता, 11 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के नजदीकी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

द्यपि, सिन्हा ने हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में हिन्दी में एक ट्वीट किया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में "घर वापसी" कर सकते हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनका झुकाव तृणमूल कांग्रेस की ओर अधिक है, जिसने हाल में बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाई है। ममता बनर्जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।

पीटीआई-भाषा ने सिन्हा से इस संबंध में जब सवाल पूछा तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ कहने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि "राजनीति संभावनाएं तलाशने की एक कला है।"

कोलकाता में तृणमूल नेताओं के एक समूह का कहना है कि वह इस संबंध में सिन्हा से बातचीत कर रहे हैं और बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के संबंध बनर्जी के साथ हमेशा से ही बेहतर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि सिन्हा के 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम में तृणमूल में शामिल होने की संभावना है। "बिहारी बाबू" के नाम से प्रसिद्ध सिन्हा ने हाल में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए उन्हें "वास्तविक रॉयल बंगाल टाइगर" कहा था।

पटना साहिब लोकसभा सीट से दो बार के भाजपा सांसद रह चुके सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरे थे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू