लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार 'वन मैन शो'

By भाषा | Updated: December 24, 2018 19:42 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे सवाल किया था कि एक अभिनेता होने के नाते, वह नोटबंदी, जीएसटी और अन्य मुद्दों पर अपनी राय क्यों व्यक्त कर रहे हैं।

Open in App

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ‘‘वन मैन शो’’ और ‘‘टू मेन आर्मी’’ के खिलाफ हैं। सिन्हा केंद्र की भाजपा नीत सरकार तथा उसकी नीतियों के खिलाफ अक्सर तीखी टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी लोकतंत्र में ‘‘पार्टी किसी व्यक्ति से बड़ी होती है लेकिन राष्ट्र पार्टी से बड़ा होता है।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘इसलिए, मैंने जो कुछ कहा है और किया है, वह राष्ट्रीय हित में है और निश्चित रूप से खुद के हित में नहीं है। अब तक, मैंने कभी भी अपने लिए किसी लाभ या कुछ और की बात नहीं की है।’’वह यहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा लिखी गयी किताब ‘‘दि पैराडाक्सिकल प्राइम मिनिस्टर, नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया’’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा कि देश के लोगों को रोजगार तथा बेहतर सुविधाओं की जरूरत है, न कि वादों और जुमलों की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 15 लाख रूपये के बारे में बात करने के खिलाफ नहीं हूं। मैं उनके (मोदी) खिलाफ नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से वन मैन शो और टू मेन आर्मी के खिलाफ हूं। वे देश को चला रहे हैं। यह किस प्रकार की स्थिति है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे सवाल किया था कि एक अभिनेता होने के नाते, वह नोटबंदी, जीएसटी और अन्य मुद्दों पर अपनी राय क्यों व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई वकील बिना किसी अनुभव और ज्ञान के वित्तीय मुद्दों पर बात कर सकता है, अगर कोई टीवी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती है, और एक चाय बेचने वाला, हालांकि वह कभी नहीं थे लेकिन मीडिया प्रचार, इस ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में नोटबंदी के बारे में बातचीत करने के लिए फिल्म उद्योग में उन्हें पर्याप्त अनुभव है। इस बीच थरूर ने सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि उनके जैसे ‘‘नायक’’ के लिए वहां स्थान है।

उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि बेहतरीन वक्ता होने के बाद भी हर बार किसी दलित या मुसलमान के साथ दुर्व्यवहार होने पर वह रहस्यमय ढंग से चुप हो जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल के समय में वह सबसे वाक्पटु प्रधानमंत्री हैं। लेकिन जब किसी दलित के साथ मारपीट होती है या दलित छात्र आत्महत्या करता है या वायुसेना के मुस्लिम हवलदार के पिता को गोमांस रखने के झूठे संदेह में पीट-पीटकर मार दिया जाता है तो यह वाक्पटु प्रधानमंत्री रहस्यमय तरीके से चुप्पी साध लेते हैं।"

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया