लाइव न्यूज़ :

शताब्दी राय ने पार्टी के साथ अनबन के संकेत दिये, शनिवार को ले सकती हैं 'निर्णय'

By भाषा | Updated: January 15, 2021 14:10 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जनवरी पश्चिम बंगाल के बीरभूम से टीएमसी सांसद शताब्दी राय ने संकेत दिया है कि पार्टी से उन्हें दिक्कत हो रही है और वह शनिवार को कोई ''निर्णय'' ले सकती हैं।

अभिनेत्री से सियासत में आई राय ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र में चल रहे पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में उन्हें नहीं बताया जा रहा है, और इससे वह ''मानसिक कष्ट'' हुआ है।

बीरभूम से तीसरी बार सांसद राय नयी दिल्ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर वह कोई ‘‘फैसला’’ करती हैं तो शनिवार दोपहर दो बजे जनता को अपने उसके बारे में बताएंगी।

राय की इस पोस्ट से टीएमसी में हलचल मच गई है। पार्टी ने उनसे बात करने का वादा किया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बीरभूम जिला टीएमसी प्रमुख अनुव्रत मंडल से उनके मतभेद चल रहे हैं।

राय फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''इस क्षेत्र में मेरा निकट संबंध है। लेकिन हाल ही में कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों से नदारद क्यों हूं। मैं उनको बताना चाहती हूं कि मैं सभी कार्यक्रमों में शरीक होना चाहती हूं लेकिन मुझे मेरे संसदीय क्षेत्र में आयोजित पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी जा रही, तो मैं कैसे शरीक हो सकती हूं। इसके चलते मुझे मानसिक कष्ट हुआ है ''

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी राय से बात करेगी।

राय के अलावा टीएमसी के एक और वरिष्ठ नेता तथा राज्य के मंत्री राजीव बनर्जी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कहा कि वह शनिवार दोपहर फेसबुक लाइव के जरिये अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे। बनर्जी ने पार्टी से दूरी बना रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग