लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर 30 मई को विजय दर्डा की पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2023 21:08 IST

यह पुस्तक दर्डा के साप्ताहिक लेखों का एक संकलन है, जो 2011 और 2016 के बीच लोकमत मीडिया समूह के समाचार पत्रों और देश के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुस्तक विमोचन नयी दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ के स्पीकर हॉल में होगा।कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे आयोजित किया जाएगा।

नागपुर: लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा की नई पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर 30 मई को करेंगे। 

कार्यक्रम नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ के स्पीकर हॉल में अपराह्न साढ़े चार बजे आयोजित किया जाएगा। यह पुस्तक डॉ. दर्डा के साप्ताहिक लेखों का संकलन है, जो 2011 और 2016 के बीच लोकमत मीडिया समूह के समाचार पत्रों और देश के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित हुए थे।

विमोचन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार और लेखक डॉ. संजय बारू भी मुख्य रूप से  मौजूद रहेंगे। ‘रिंगसाइड’ में विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े शोधपूर्ण आलेख हैं।

इसमें प्रख्यात व्यक्तित्वों के बारे में टिप्पणियां भी शामिल हैं जिन्होंने भारत और दुनिया में सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजदीप सरदेसाई करेंगे चर्चा: पुस्तक विमोचन समारोह में जाने- माने एंकर, इंडिया टुडे टेलीविजन के सलाहकार संपादक राजदीप सरदेसाई  डॉ. विजय दर्डा के साथ पुस्तक पर चर्चा करेंगे और दर्शक पुस्तक की रचना और लेखक के अनुभवों से रूबरू हो सकेंगे।

टॅग्स :शशि थरूरलोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं