लाइव न्यूज़ :

अनिल एंटनी को लेकर बोले शशि थरूर- उनसे नहीं हुई बात, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर पूछा- क्या ये हमारी संप्रभुता को प्रभावित कर सकती है?

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2023 13:01 IST

शशि थरूर ने कहा कि अनिल एंटनी से उनके इस्तीफे के फैसले के बारे में उन्होंने बात नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि वह सरकार की प्रतिक्रिया से हैरान हैं।थरूर ने प्रतिबंध को अतिप्रतिक्रिया कहा।अनिल एंटनी के इस्तीफे पर थरूर ने कहा कि उन्होंने अनिल से बात नहीं की है और उनके बीच इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर गुजरात दंगों पर बीबीसी के वृत्तचित्र पर पार्टी लाइन पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार की प्रतिक्रिया से हैरान हैं। इसके साथ ही थरूर ने प्रतिबंध को अतिप्रतिक्रिया कहा। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने इस्तीफा पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि अनिल ने मंगलवार को बीबीसी के वृतचित्र का विरोध किया। 

अनिल एंटनी के इस्तीफे पर थरूर ने कहा कि उन्होंने अनिल से बात नहीं की है और उनके बीच इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। थरूर ने एएनआई से कहा, "लेकिन वह खुद के लिए बोलने में सक्षम हैं।" थरूर ने कहा, "एक (बीबीसी) वृत्तचित्र हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कैसे प्रभावित कर सकता है? प्रतिबंध केंद्र द्वारा एक अति-प्रतिक्रिया और अनावश्यक है। हम एक मजबूत देश हैं, हम इसे नजरअंदाज कर सकते थे।" 

अपनी बात को जारी रखते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसी चीज नहीं है जिसे किसी डॉक्यूमेंट्री से आसानी से प्रभावित किया जा सके।" वहीं, शशि थरूर ने अनिल के एंटनी के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे पर कहा, "मैंने अनिल से बात नहीं की है। उन्होंने मुझसे इस बारे में चर्चा नहीं की है, लेकिन वह अपने लिए बोलने में सक्षम हैं।"

टॅग्स :शशि थरूरBBCबीबीसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर