लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, 'कांग्रेस समावेशी है, कोई फर्क नहीं पड़ता कि खड़गे साहब जीते या मेरी जीत हो'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2022 21:19 IST

शशि थरूर ने 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले वोटिंग से पहले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मिल रही कड़ी चुनौती के मसले पर खुलकर बात की।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने चुनावी हार-जीत के सवाल को दरकिनार करते हुए कहा कि कांग्रेस समावेशी पार्टी हैउन्होंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव में जीतूं या फिर खड़गे साहबहम सभी धर्म, भाषा, लिंग, जाति के मसले पर एक भारत का सपना देखने वाले लोग हैं

गुवाहाटी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने 17 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले वोटिंग से पहले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मिल रही कड़ी चुनौती के मसले पर खुलकर बात की।

शशि थरूर ने चुनावी हार-जीत के सवाल को दरकिनार करते हुए कहा कि कांग्रेस समावेशी पार्टी है। हम धर्म, भाषा, लिंग, जाति के मसले पर एक भारत का सपना देखने वाले लोग हैं, इसके कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीतता है या हारता है।

शशि थरूर ने गुवाहाटी में कहा, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि खड़गे साहब जीते या मेरी जीत हो, कांग्रेस की जीत होनी चाहिए। कांग्रेस समावेशी भारत की पार्टी है। हम एकमात्र पार्टी हैं जो चाहते हैं कि हर धर्म, लिंग, भाषा, क्षेत्र के लोग हमारे साथ रहें।"

अध्यक्ष पद के चुनाव में पूरी गंभीरता से लगे हुए शशि थरूर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए आजकल देश के विभिन्न राज्यों का सघन दौरा कर रहे हैं। बीते 14 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में शशि थरूर ने उन दावों को खारिज किया था कि अध्यक्ष पद में उन्हें चुनौती देने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार का मौन समर्थन प्राप्त है।

शशि थरूर ने कांग्रेस निर्वाचक मंडल के सदस्यों के समर्थन जुटाने के क्रम में इस बात को इमानदारी से स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई भी अध्यक्ष हो, वह गांधी परिवार को दूर रखकर कांग्रेस पार्टी को नहीं चला सकता है। उन्होंने इस संबंध में अपने विषय में कहा, "मैं खुद भी ऐसा नहीं करना चाहूंगा।"

थरूर ने कहा कहा, "जब मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया तो मैं खुद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अलग-अलग मिला। सभी ने मुझसे कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष होगा और उनमें से किसी ने भी किसी की (मल्लिकार्जुन खड़गे) वरीयता का संकेत नहीं दिया है।"

टॅग्स :शशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी