लाइव न्यूज़ :

घरेलू महिलाओं को भुगतान करने के कमल हासन के विचार के पक्ष में आये शशि थरूर, कंगना ने किया विरोध

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:42 IST

Open in App

मुम्बई, पांच जनवरी अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आये कमल हासन द्वारा अपनी पार्टी के घोषणापत्र में घरेलू महिलाओं को ‘भुगतान’ का समर्थन किये जाने के बाद मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच बहस छिड़ गयी। थरूर ने कहा है कि वह पूरी तरह इसके पक्ष में हैं जबकि अभिनेत्री का कहना है कि महिलाएं जो करती हैं , उसे लेकर दोनों नेताओं को दाम नहीं लगाना चाहिए।

पिछले महीने हासन (66) ने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर सभी परिवारों को उच्च रफ्तार के इंटरनेट के साथ कंप्यूटर देने तथा किसानों को कृषि-उद्यमियों में तब्दील करने के साथ घरेलू महिलाओं का भुगतान का वादा किया था।

उनका समर्थन करते हुए थरूर ने ट्वीट किया,‘‘घर के कामकाज को वैतनिक पेशा के रूप में मंजूरी देने तथा राज्य सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं को मासिक वेतनमान देने के कमल हासन के विचार का मैं स्वागत करता हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ इससे घरेलू महिलाओं की सेवाओं को मान्यता मिलेगी और उसका मौद्रीकरण होगा, इससे वे सशक्त होगी एवं उनकी स्वायत्तता पैदा होगी तथा सार्वभौमिक आय के करीब तक पहुंचा जा सकेगा।’’

हालांकि थरूर के विचार का रनौत (33) ने विरोध किया।

‘क्वीन’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों का मातृत्व निभाने या अपने जीवनसाथी से प्यार के लिए ‘वेतन’ की जरूरत नहीं है।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘ हमारी जो लैंगिक स्थिति है, उसे लेकर हमारे प्यार के बदले दाम नहीं तय करें, अपनों के लिए मातृत्व निभाने के लिए हमें भुगतान न करें , अपने घर के छोटे से साम्राज्य की रानी होने के लिए हमें वेतन की जरूरत नहीं है, हर चीज को कारोबार की नजर से देखना बंद कीजिए।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ आपकी महिला को बस आपके प्यार/सम्मान/ वेतन की जरूरत नहीं है, बल्कि उसके प्रति अपने आप को समर्पित कर दें। ’’

इस पर थरूर ने कहा, ‘‘मैं कंगना की इस बात से राजी हूं कि घरेलू महिला के जीवन में कई ऐसी चीजें हैं जो दाम से परे हैं। लेकिन यह इन चीजों की बात नहीं है बल्कि अवैतनिक कार्य को मान्यता देने और हर महिला के लिए मूलभूत आय सुनिश्चित करने की बात है। मैं तो चाहूंगा कि आपकी भांति ही सभी भारतीय महिलाएं सशक्त बनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू