लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने ठोका केंद्रीय मंत्री  रविशंकर प्रसाद पर मानहानि का केस

By भाषा | Updated: December 11, 2018 04:19 IST

थरूर ने कहा कि "अंतिम रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि मृतका की मौत हत्या थी।" उन्होंने आरोप लगाया कि "बाहरी शक्ति केंद्रों से काफी दबाव होने के बाद" दिल्ली पुलिस ने पुष्कर की मौत के वर्षों बाद उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। थरूर ने इससे पहले कानून एवं आईटी मंत्री प्रसाद को कानूनी नोटिस भेजा था और उन्हें "हत्या का आरोपी" कहने के लिए "बिना शर्त माफी" मांगने को कहा था।

यह शिकायत तिरुवनंतपुरम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर की गई। थरूर ने शिकायत में कहा कि पुष्कर मामले में जांच पूरी हो गयी है और दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दायर की थी जिसमें उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 308 और 498 ए के तहत आरोप लगाया गया है।

थरूर ने कहा कि "अंतिम रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि मृतका की मौत हत्या थी।" उन्होंने आरोप लगाया कि "बाहरी शक्ति केंद्रों से काफी दबाव होने के बाद" दिल्ली पुलिस ने पुष्कर की मौत के वर्षों बाद उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह "उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश’’ है। तिरुवनंतपुरम के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रसाद ने 28 अक्टूबर को अपने संवाददाता सम्मेलन का दो मिनट 18 सेकंड का एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर पोस्ट किया था जिसमें "झूठे, असत्य, दुर्भावनापूर्ण और अत्यधिक अपमानजनक बयान’’ थे।

प्रसाद ने नोटिस के जवाब में अपने ट्वीट का बचाव करते हुए कहा था कि यह अपमानजनक नहीं था। 

टॅग्स :शशि थरूररविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं