Election 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए
By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2026 08:19 IST2026-04-04T08:17:58+5:302026-04-04T08:19:30+5:30
Shashi Tharoor Convoy Attack: अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस हमले के पीछे कोई स्पष्ट राजनीतिक रंजिश या साज़िश है या नहीं। पुलिस को शक है कि हमलावर जान-बूझकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे। संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Election 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए
Shashi Tharoor Convoy Attack: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यह घटना शुक्रवार रात घटित हुई जिसमें बाइक सवार ने शशि थरूर की कार का पीछा कर हमला किया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब थरूर, AP अनिल कुमार के लिए प्रचार करने वंडूर आए थे। बताया गया कि बाइक पर सवार कुछ लोगों के एक ग्रुप ने गाड़ी रोकी, गनमैन के साथ गाली-गलौज की और बाद में उस पर हमला भी किया। इस मामले में गनमैन ने खुद शिकायत दर्ज कराई है।
शशि थरूर की गाड़ी पर हमला#ShashiTharoor#Kerala#Congress@anchorsapnapic.twitter.com/WneHE1zLH3
— News18 India (@News18India) April 4, 2026
पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की कार रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उमर के रूप में हुई है, जो कालिकावु का रहने वाला है।
दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त कर लिया है, जिनमें थरूर का काफिला रोकने वाला ग्रुप सफर कर रहा था। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना वंडूर के चेल्लीथोड में शाम करीब 7 बजे हुई। थरूर, AP अनिल कुमार के लिए प्रचार करने वंडूर आए थे।
गनमैन ने वंडूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक कार में सवार कुछ लोगों के ग्रुप ने उनकी गाड़ी रोकी और उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उस ग्रुप ने थरूर की कार का पीछा किया और उसे रोक दिया। जब थरूर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, तो गनमैन ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद उस पर भी हमला किया गया।
पूछताछ जारी
अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस हमले के पीछे कोई स्पष्ट राजनीतिक रंजिश या साजिश है या नहीं। पुलिस को शक है कि हमलावर जानबूझकर हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को शक है कि हमलावर जानबूझकर हंगामा खड़ा करने के इरादे से आए थे; अधिकारियों ने बताया कि इस उकसावे के पीछे का असली मकसद सभी आरोपियों से विस्तार से पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा।