लाइव न्यूज़ :

बवाना में मुठभेड़ के बाद राजेश बवाना गिरोह का शार्प शूटर, दो अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर बाहरी दिल्ली के बवाना में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राजेश बवाना गिरोह के एक शार्प शूटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मनबीर उर्फ रैंचो (24) को मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वह राजेश बवाना गिरोह से संबद्ध है।

पूठ खुर्द गांव के निवासी मनबीर को बवाना पुलिस थाना ने “कुख्यात’’ घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक मनबीर, नरेश (42) और मदन (36) एक प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की साजिश से आए थे लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम बनाई और जाल बिछााया गया। जब तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से इलाके में आए तो मुखबिर ने उन्हें देखा और पुलिस टीम को संकेत दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया, “आरोपी मनबीर ने तो जान से मारने की नीयत से पुलिस दल पर गोली भी चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी गोली चलाई और फिर कुछ देर चली मुठभेड़ में तीनों पकड़े गए। मनबीर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अत्याधुनिक पिस्तौल, दो देशी कट्टे और चोरी की एक बाइक जब्त की।

पुलिस ने बताया कि मनबीर गैंगस्टर राजेश बवाना के लिए तब से काम कर रहा है जब वह किशोर था । दिल्ली और हरियाणा में हत्या, डकैती, चोरी और कारें चुराने सहित कई मामलों में वह वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह