लाइव न्यूज़ :

मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:28 IST

Open in App

लखनऊ, 13 सितंबर मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर और इनामी अपराधी दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू सोमवार को वाराणसी में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में एसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी अपराधी दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस पर वाराणसी तथा प्रयागराज में विभिन्न अपराधों के लिए कुल 26 मामले दर्ज थे।

सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो अपराधी बिना नंबर की सफेद मोटरसाइकिल से चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा से शंकरपुर की तरफ जाने वाले हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए सूत्र द्वारा बताये गये स्थान बरियासनपुर निर्माणाधीन अण्डर पास के पास घेराबन्दी की गयी। इसी दौरान थोड़ी देर बार संदहा चौराहे की तरफ से एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से आते हुये दिखायी दिये। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा बदमाश झाड़ी का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरे बदमाश ने पुलिस पर अन्धाधुन्ध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में वह बदमाश घायल हो गया। उसे तत्काल वाराणसी जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुठभेड़ के संबंध में वाराणसी के चौबेपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया