लाइव न्यूज़ :

शर्मिला टैगोर ने सौमित्र चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:38 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 15 नवंबर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने प्रख्यात बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। टैगोर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में चटर्जी के साथ काम किया था।

बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

चटर्जी को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में आईसीयू में भर्ती किया गया था और उनका तंत्रिका तंत्र और किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे।

उनका कोरोना संक्रमण ठीक हो गया था लेकिन प्लाज्मा थेरेपी और डायलिसिस और कई दूसरी प्रक्रियाओं के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ।

टैगोर और चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 1959 में फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की रिलीज हुई फिल्म "अपूर संसार" से की थी।

बाद में उन्होंने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें 1960 में आई रे की "देवी", फिल्म निर्माता अजॉय कार की "बरनाली" (1963) और 1970 में आई "अरण्येर दिन रात्रि" शामिल हैं।

75 वर्षीय टैगोर ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें अभी भी चटर्जी के निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है, जिनके साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे।

उन्होंने कहा, "मैं 13 साल की थी और वह मुझसे 10 साल बड़े थे जब हमने 'अपूर संसार' में काम करना शुरू किया था। फिल्म के खूबसूरत संवादों ने भी हमें प्रेरित किया। यह महज शुरुआत थी। उन्होंने जो भी किया है उसके लिए मैं वास्तव में उनका सम्मान करती थी, उनकी सराहना करती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे सबसे पुराने दोस्तों में से एक थे।’’

टैगोर ने कहा कि चटर्जी का व्यक्तित्व बहुत शानदार था, जो उनके जीवन के सभी पहलुओं में परिलक्षित होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित