लाइव न्यूज़ :

'शर्म करो महाराज', ज्योतिरादित्य सिंधिया के दलबदल पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया नया नारा

By भाषा | Updated: March 12, 2020 06:33 IST

इंदौर की शहर कांग्रेस समिति के कार्यालय "गांधी भवन" के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपने पूर्व नेता की तस्वीर वाले बैनर के साथ प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार शाम उनके खिलाफ "शर्म करो महाराज!" का नया नारा दिया। कांग्रेस का यह नारा मध्यप्रदेश के नवंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख चुनावी नारे "माफ करो महाराज ! हमारा नेता शिवराज" की तर्ज पर है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार शाम उनके खिलाफ "शर्म करो महाराज!" का नया नारा दिया।

कांग्रेस का यह नारा मध्यप्रदेश के नवंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख चुनावी नारे "माफ करो महाराज ! हमारा नेता शिवराज" की तर्ज पर है।

इंदौर की शहर कांग्रेस समिति के कार्यालय "गांधी भवन" के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपने पूर्व नेता की तस्वीर वाले बैनर के साथ प्रदर्शन किया।

इस बैनर पर नारा लिखा था- "शर्म करो महाराज!"। इस बैनर पर "गद्दार" भी लिखा था। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया की तस्वीर वाले बैनर को आग के हवाले कर दिया।

गौरतलब है कि भाजपा ने राज्य के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान अपने प्रचार अभियान में "माफ करो महाराज ! हमारा नेता शिवराज" का नारा प्रमुखता से इस्तेमाल किया था।

भाजपा ने यह चुनावी जंग तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर लड़ी थी, जबकि सिंधिया तब कांग्रेस की राज्य इकाई की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। ग्वालियर के पूर्व राजवंश से ताल्लुक रखने वाले सिंधिया को प्रदेश में उनके समर्थक "महाराज" कहकर सम्बोधित करते हैं।

बहरहाल, मौजूदा राजनीतिक हालात में सिंधिया के दलबदल के साथ ही भाजपा के आला नेताओं के सुर भी बदल गये हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने अपने दल में सिंधिया का स्वागत करते हुए भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर कांग्रेस नेताओं में कोई सबसे अधिक लोकप्रिय था, तो वह महाराज (सिंधिया) ही थे। इसलिये हमने ‘‘माफ करो महाराज...’’ नारे का उपयोग किया था। लेकिन अब महाराज और शिवराज एक साथ भाजपा में हैं।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल