लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम ने माना उसके भाषणों के वीडियो के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई: पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: January 31, 2020 02:42 IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इमाम को राजद्रोह के आरोप में बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए विरोधी कार्यकर्ता शरजील इमाम ने पूछताछ में माना है कि उसके भाषणों के वीडियो वास्तविक हैं और उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि भाषण में बोले गए शब्द क्या इमाम के अपने विचार थे या वह किसी संगठन के विचारों को पेश कर रहा था।

सीएए विरोधी कार्यकर्ता शरजील इमाम ने पूछताछ में माना है कि उसके भाषणों के वीडियो वास्तविक हैं और उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इमाम को राजद्रोह के आरोप में बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इमाम से जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ में कथित भड़काऊ बयानों के सिलसिले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि उसने माना है कि उसके भाषणों के वीडियो वास्तविक हैं और उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि उसके भाषणों के सभी वीडियो को फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि भाषण में बोले गए शब्द क्या इमाम के अपने विचार थे या वह किसी संगठन के विचारों को पेश कर रहा था।

उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसके इस्लामिक यूथ फांउडेशन और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह