लाइव न्यूज़ :

जामिया मामले में शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, भड़काऊ भाषण और दंगा भड़काने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2020 12:27 IST

दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था। एक वीडियो वायरल होने के बाद शरजील पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशरजील इमाम के खिलाफ भड़काऊ भाषण और दंगा भड़काने के आरोपबिहार के जहानाबाद से हुई थी जनवरी में गिरफ्तारी, एक वीडियो वायरल होने के बाद आये थे विवादों में

शरजील इमाम के खिलाफ भड़काऊ भाषण और दंगा भड़काने के मामले में पूरक चार्जशीट दायर किया गया है। दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार ये चार्जशीट पिछले साल 15 दिसंबर को दिल्ली के जामिया में हुई घटना के संदर्भ में दायर की गई है।  दिल्ली पुलिस के अनुसार शरजील पर आईपीसी की धारा 124 ए और 153 ए ( देशद्रोह और दो वर्गों के बीच भेदभाव) के तहत केस दर्ज किया गया था। ये चार्जशीट दिल्ली के साकेत कोर्ट में दायर की गई है।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया, 'शरजील इमाम को जामिया दंगे को अपने उकसाऊ भाषण से भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह भाषण शरजील ने 13 दिसंबर, 2019 को दिया था। सबूतों के आधार पर इस केस में आईपीसी की धारा 124 ए और 153 ए के तहत केस दर्ज किया गया था।' 

इस बीच शरजील के वकील अहमद इब्राहिम ने कहा है, 'हमने दिल्ली पुलिस की ओर से 17 अप्रैल 2020 को दायर चार्जशीट को अभी पूरी तरह से नहीं देखा है। इसे देखने के बाद हम अगला उचित कदम उठाएंगे।'

गौरतलब है कि शरजील के सीएए के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान दिए गए कथित भाषण के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। भाषण में शरजील को यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से ‘काटना’ है। इससे पहले उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एएमयू परिसर में भाषण देने के लिए उस पर इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?