लाइव न्यूज़ :

जवानों के वीडियो को साझा कर राहुल गांधी बोले- PM मोदी के लिए 8400 करोड़ का जहाज और जवानों के लिए नॉन बुलेट प्रूफ ट्रक

By अनुराग आनंद | Updated: October 10, 2020 10:48 IST

देश की सुरक्षा में लगे जवानों के वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि 'असली खतरा ये है कि हमारे पीएम समझते नहीं हैं।राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका से लाए गए मंहगे जहाज तो दूसरी तरफ जवानों को शहीद होने के लिए अच्छी गाड़ी भी नहीं।

नई दिल्ली: देश की सुरक्षा में लगे जवानों का एक वीडियो साझा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने के लिए भेजा जा रहा है और PM नरेंद्र मोदी के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है?

सुरक्षा बल के जवानों ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा था कि उन्हें एक खतरा वाले क्षेत्र में भी नॉन-बुलेट प्रूफ ट्रकों में ही बिठाकर भेजा जाता है। ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो में एक ट्रक में जवान बैठे हैं जो आपस में बात कर रहे हैं। उनमें से एक जवान कहता है कि नॉन बुलेट प्रूफ गाड़ियों में भेजकर हमारी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। राहुल ने पीएम मोदी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि 'असली खतरा ये है कि हमारे पीएम समझते नहीं। ये भी सच्चाई है कि उनके चारों ओर कोई नहीं जिसमें उनसे कुछ बोलने की हिम्मत हो।'

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है वह मंगलवार का है। इसमें नरेंद्र मोदी डेनमार्क की कंपनी वेस्तास के सीईओ और प्रेसिडेंट हेनरिक एंडरसन से बात कर रहे हैं। इसमें वे विंड एनर्जी को लेकर बात कर रहे हैं।

इसमें मोदी कह रहे हैं कि 'विंड एनर्जी टरबाइन के जरिए जहां नमी ज्‍यादा है, वो हवा में से पानी सोख करके अगर साफ पेयजल बना सकें तो इससे कई गांवों को पानी मिल सकता है। साथ ही पीएम मोदी ये भी पूछते हैं कि टरबाइन के जरिए हवा से ऑक्सिजन को भी अलग कर सकते हैं। पीएम ने कहा कि इसमें कुछ चुनौतियां हैं लेकिन इस दिशा में क्या कदम आगे बढ़ाया जा सकता है। 

जवाब में हेनरिक एंडरसन मुस्कुराते हैं और मोदी के इस विषय पर उत्साह को लेकर काफी खुशी भी जताते हैं। साथ ही एंडरसन डेनमार्क आकर इंजिनियर्स को समझाने का न्‍योता भी पीएम मोदी को देते हैं। वे कहते हैं कि पीएम भारत और डेनमार्क के लिए आइडिया जेनरेटर बन सकते हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीइंडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल