लाइव न्यूज़ :

शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म "मिशन मजनू" से जुड़े

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:59 IST

Open in App

मुंबई , आठ फरवरी अभिनेता शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म " मिशन मजनू " से जुड़ गए हैं। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

1970 के दशक की कहानी वाली यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है , जो भारत के सबसे साहसिक मिशन की कहानी है , जिसे पाकिस्तान में अंजाम दिया गया था।

इस फिल्म के मुख्य किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। दक्षिण भारत की स्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में हैं , जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर रही हैं।

" द फैमिली मैन " और " फिल्मिस्तान " में अपने शानदार काम के लिए जाने जाने वाले हाशमी ने कहा कि वह " मिशन मजनू " का हिस्सा बनकर " रोमांचित " हैं।

अभिनेता ने एक बयान में कहा , कि मेरे लिए यह बहुत ही खास फिल्म है जो देशभक्ति और वीरता पर आधारित है। मैं इस फिल्म के माध्यम से रॉ एजेंट के समर्पण और उनकी कड़ी मेहनत को समझ रहा हूं। मैं इसको लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

" अनुच्छेद 15", " जॉली एलएलबी " जैसी फिल्मों में काम करने वाले मिश्रा ने कहा कि वह इस " दिलचस्प कहानी " का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। मिश्रा को आखिरी बार 2020 की फिल्म " थप्पड़ " में बड़े पर्दे पर देखा गया था।

फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला , निर्माता अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ इस जासूसी थ्रिलर का निर्माण कर रहे हैं।

परवेज शेख , असीम अरोरा और सुमित बथेजा द्वारा लिखित , " मिशन मजनू " के साथ शांतनु बाग्ची इसके निर्देशक हैं , जो पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

" मिशन मजनू " की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग लखनऊ और मुंबई में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू