लाइव न्यूज़ :

केंद्र और राज्‍य सरकार के साझा प्रयासों से विकास की दिशा में मिलेगा नया मुकाम : योगी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:40 IST

Open in App

लखनऊ, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से विकास की दिशा में देश और राज्य को एक नया मुकाम मिलेगा।

योगी ने अपने सरकारी आवास से प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की छठी बैठक को ऑनलाइन माध्‍यम से संबोधित करते हुए कहा, ''उत्‍तर प्रदेश 10 लाख लोगों को कोविड-19 टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।''

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''प्रदेश ‘बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान’ के अंतर्गत 500 से अधिक सुधार सफलतापूर्वक लागू करते हुए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में देश में 12वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है।''

उन्‍होंने कहा, ''निवेश प्रोत्साहन में गतिशीलता लाने के लिये 27 विभागों के साथ निवेश मित्र पोर्टल की स्थापना की गयी है, जिसमें अब तक 227 सेवाएं सम्मिलित की जा चुकी हैं। प्रदेश की सकारात्मक नीतियों के परिणामस्वरूप कोरोना काल में अब तक विभिन्न परियोजनाओं हेतु लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।’’

योगी ने चार वर्षों में हुए विकास कार्यों का सिल‍सिलेवार ब्‍यौरा दिया। उन्‍होंने कहा कि केन्द्र सरकार की कृषि उत्पादक संगठन नीति (एफपीओ) के पूरक के रूप में राज्य सरकार द्वारा कृषि उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करने की नीति के अन्तर्गत प्रदेश के 825 विकास खण्डों में कम से कम एक एफपीओ के गठन की कार्यवाही चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह