लाइव न्यूज़ :

Share Market: बैंक शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा, निफ्टी 9300 से ऊपर निकला

By भाषा | Updated: April 23, 2020 16:46 IST

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों क संख्या बढ़कर 21,393 पहुंच गयी जबकि 681 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो, और सोल लाभ में रहे जबकि शंघाई शेयर बाजार नुकसान में रहा।वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1.83 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में तेजी के साथ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 483.53 अंक उछलकर 31,863.08 अंक पर बंद हुआ। सरकार से एक और प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद से निवेशकों में उत्साह रहा। तीस शेयरोंवाला बीएसई सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 1.54 प्रतिशत मजबूत होकर 31,863.08 अंक पर बद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.60 अंक यानी 1.38 प्रतिशत मजबूत होकर 9,313.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक बैंक सबसे लाभ लाभ में रहा। इसमें 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा टीसीएस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और ओएनजीसी में भी तेजी रही। वहीं दूसरी तरफ टाइटन, एचयूएल, पावरग्रिड, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया में गिरावट दर्ज की गयी। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के साथ घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। कुछ दिन पहले तेल के दाम में एतिहासिक गिरावट के बाद इसमें अब तेजी आने से बाजार को कुछ मजबूती मिली।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेशक कोरोना वायरस महामारी के कारण सरकार से एक और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 8.64 प्रतिशत बढ़कर 22.13 डॉलर प्रति बरल पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो, और सोल लाभ में रहे जबकि शंघाई शेयर बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों क संख्या बढ़कर 21,393 पहुंच गयी जबकि 681 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1.83 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा