लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 208 अंक टूटा, ओएनजीसी में पांच प्रतिशत से अधिक का नुकसान

By भाषा | Updated: January 22, 2020 16:45 IST

कारोबार के दौरान इसने 41,532.29 अंक का उच्चस्तर और 41,059.04 अंक का निचला स्तर छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.95 अंक या 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 12,106.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 5.13 प्रतिशत टूटा।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स शुरुआती लाभ गंवाकर 208 अंक टूटकर बंद हुआ। अंत में सेंसेक्स 208.43 अंक या 0.50 प्रतिशत के नुकसान से 41,115.38 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 208 अंक टूटकर बंद हुआ। ऊर्जा, बिजली, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयर दबाव में रहे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से फिसलकर 473 अंक तक के नुकसान में आ गया था। अंत में सेंसेक्स 208.43 अंक या 0.50 प्रतिशत के नुकसान से 41,115.38 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इसने 41,532.29 अंक का उच्चस्तर और 41,059.04 अंक का निचला स्तर छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.95 अंक या 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 12,106.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 5.13 प्रतिशत टूटा।

इसके बाद एनटीपीसी, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर 1.86 प्रतिशत तक चढ़ गए।

विश्लेषकों का कहना है कि आम बजट से पहले ज्यादातर बड़े शेयर बिकवाली दबाव के चलते ‘सुधार’ प्रक्रिया में है। इसके अलावा वैश्विक एजेंसियों द्वारा भारत के वृद्धि अनुमान को घटाने और कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुकूल नहीं रहने की वजह से भी घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में रहे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.67 प्रतिशत के नुकसान से 64.16 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 प्रति डॉलर पर स्थिर था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों