लाइव न्यूज़ :

टीके का निर्माण बढ़ाने के लिए दूसरी कम्पनियों के साथ उसका ‘फॉर्मूला’ साझा करें: केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 11, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से कहा कि देश में टीका निर्माण बढ़ाने के लिए कोविड-19 रोधी टीके का निर्माण कर रही दो कंपनियों का ‘फॉर्मूला’ दूसरी कंपनियों के साथ साझा करें।

केजरीवाल ने कहा कि देश में टीकों की कमी है और युद्ध स्तर पर टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है। अगले कुछ महीनों में सभी को टीका लगाए जाने की नीति तैयार की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीके के निर्माण में सक्षम सभी संयंत्र में इसका निर्माण हो।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोधी टीका बनाने वाली मूल दो कम्पनियों को उनका ‘फॉर्मूला’ दूसरी कम्पनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए ‘रॉयल्टी’ दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की अगली लहर आने से पहले सभी को टीका लगाने के लिए टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?