लाइव न्यूज़ :

दो अक्टूबर तक समस्त योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारियां जन सूचना पोर्टल पर साझा करें: गहलोत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:28 IST

Open in App

जयपुर, 10 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार कहा कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को सुशासन देना और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से घर बैठे सरकारी विभागों की समस्त सेवाओं की पहुंच उनतक कराना है।

गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग इस साल दो अक्टूबर तक अपनी समस्त योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारियां जन सूचना पोर्टल पर साझा कराएं। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का उपयोग कर पारदर्शिता एवं सुशासन के लिए ऐसी पहल करने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार शाम को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक संभाग स्तर पर उद्भवन केन्द्र स्थापित किए जाएं तथा स्कूल स्तर पर स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 181 हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले परिवादियों को बेहतर तरीके से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न स्तरों पर निगरानी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

गहलोत ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कोविड-19 महामारी के दौरान कोविड प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि सुशासन को निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता