लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कर में हिस्सेदारीः मोदी सरकार ने राज्यों के लिए स्वीकृत किए 46 हजार करोड़ से अधिक, जानिए किसको दी कितनी धनराशि

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2020 12:10 IST

देश कोरोना महामारी की वजह से जूझ रहा है। लॉकडाउन के बावजूद भी लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का दावा है कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार राज्यों की हर संभव मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 के लिए केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों के लिए 46,038 करोड़ रु स्वीकृत किए

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया। इस दौरान सिर्फ जरूरत की चीजों लाने ले जाने की इजाजत दी गई। वहीं लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है और राज्य आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दावा है कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार राज्यों की हर संभव मदद कर रही है। 

बीजेपी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना से लड़ाई में राज्यों की आर्थिक रूप से हरसंभव सहायता कर रही मोदी सरकार। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 के लिए केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों के लिए 46,038 करोड़ रु स्वीकृत किए, ताकि इस महामारी से निपटने के लिए राज्यों के पास पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित हो सके।'

बीजेपी ने ट्वीट करते समय एक ग्राफिक भी साझा किया है, जिसके जरिए बताया गया है कि मोदी सरकार ने किस राज्य को कितने करोड़ रुपये की धनराशि स्वकृति की है। सरकार ने सबसे ज्यादा राशि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए स्वीकृत किए हैं।  बता दें, देश कोरोना महामारी की वजह से जूझ रहा है। लॉकडाउन के बावजूद भी लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई। उसने बताया कि देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। वहीं कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं। 

बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है। इन मारे गए 681 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103 मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है। 

बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात से 2,407, दिल्ली से 2,248, राजस्थान में 1,890, तमिलनाडु में 1,629 और मध्य प्रदेश में 1,592 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,449, तेलंगाना में 945 और आंध्र प्रदेश में 813 है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां