शारदा घोटाला: टीएमसी नेता मदन मित्रा, विवेक गुप्ता ईडी के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:55 IST2021-03-19T16:55:59+5:302021-03-19T16:55:59+5:30

Sharda scam: TMC leader Madan Mitra, Vivek Gupta appear before ED | शारदा घोटाला: टीएमसी नेता मदन मित्रा, विवेक गुप्ता ईडी के समक्ष पेश हुए

शारदा घोटाला: टीएमसी नेता मदन मित्रा, विवेक गुप्ता ईडी के समक्ष पेश हुए

कोलकाता, 19 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मदन मित्रा तथा विवेक गुप्ता शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को पेश हुए।

सीबीआई ने मित्रा को इस मामले में कथित तौर पर शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। टीएमसी ने मित्रा को आगामी विधानसभा चुनाव में कामारहाटी सीट से टिकट दिया है।

राज्य के पूर्व मंत्री मित्रा ने कहा, ‘‘ईडी ने मुझे आज अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। मैं जांच में सहयोग करता रहूंगा।’’

जोरासांको सीट से उम्मीदवार गुप्ता ने बताया कि वह कंपनी (शारदा समूह) के मालिक सुदीप्तो सेन को जानते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी आयकर संबंधी जानकारियां जमा करवाने के लिए वह ईडी के कार्यालय गए थे।

ईडी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी सुरजीत कार पुरकायस्थ और रजत मजूमदार को भी नोटिस भेजे हैं। एजेंसी करोड़ों रुपये के शारदा घोटाले में धनशोधन के पहलुओं की जांच कर रही है।

ईडी के सूत्रों ने बतााया कि दोनों को अगले सप्ताह एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी मजूमदार को सीबीआई ने पहले चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार किया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में उन्हें जमानत दे दी थी।

पश्चिम बंगाल के राज्य सुरक्षा सलाहकार पुरकायस्थ शारदा समूह की कंपनी की कई बैठकों में शामिल हुए थे।

ऐसा आरोप है कि शारदा समूह ने अपनी जाली योजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों को ठगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sharda scam: TMC leader Madan Mitra, Vivek Gupta appear before ED

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे