लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप ने राजद पार्टी का चिह्न 'लालटेन' छोड़, 'जयप्रकाश जनता दल' का चिह्न 'डीजल पंप' थामने का किया खंडन, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2019 18:43 IST

तेज प्रताप यादव और उनके चहेते समर्थकों को 'जयप्रकाश जनता दल' की सदस्यता ग्रहण की. बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव के चहेते उम्मीदवार अब इसी पार्टी के चिह्न पर लोकसभा के चुनावी अखाडे में कूदेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे तेज प्रताप यादव ने राजद से अलग होते हुए 'लालू-राबडी मोर्चा' का गठन किया था. 'लालू-राबडी मोर्चा' को लोकसभा चुनाव में सिंबल नहीं मिलने के कारण तेज प्रताप यादव ने जयप्रकाश जनता दल की सदस्यता ग्रहण की. कैप्टन जयनारायण निषाद वर्ष 2002 में बनी जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. 

बिहार में राजद के द्वारा लोकसभा चुनाव में अपने चहेते को उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से नाराज चल रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी से बगावत कर दी है. तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी का चिह्न 'लालटेन' छोड़ दिया है और 'जयप्रकाश जनता दल' का चिह्न 'डीजल पंप' थाम लिया है.

तेज प्रताप यादव और उनके चहेते समर्थकों को 'जयप्रकाश जनता दल' की सदस्यता ग्रहण की. बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव के चहेते उम्मीदवार अब इसी पार्टी के चिह्न पर लोकसभा के चुनावी अखाडे में कूदेंगे. बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव ने राजद से अलग होते हुए 'लालू-राबडी मोर्चा' का गठन किया था. 'लालू-राबडी मोर्चा' को लोकसभा चुनाव में सिंबल नहीं मिलने के कारण तेज प्रताप यादव ने जयप्रकाश जनता दल की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि कैप्टन जयनारायण निषाद वर्ष 2002 में बनी जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. 

हालांकि, मीडिया में तस्वीर और खबर आने के बाद तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर खबर का खंडन किया है. उन्होंने लिखा है कि 'मीडिया और सोशल मीडिया पे चल रही खबर कि मैंने नयी राजनैतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. ये एक अफवाह है. मैं इस खबर का पूर्ण रूप से खंडन करता हूं. मेरी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है, थी और रहेगी.'

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019तेज प्रताप यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया