लाइव न्यूज़ :

मुंबई में शरद पवार के पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:26 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस बारे में बताया।

पवार (80) को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मलिक ने बताया, ‘‘पार्टी अध्यक्ष शरद पवार साहेब के पित्ताशय का सोमवार को डॉ. बलसारा ने सफल लैप्रोस्कोपी ऑपरेशन किया।’’

मलिक ने बताया कि पवार की स्थिति स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

इससे पहले 30 मार्च को राकांपा अध्यक्ष की पित्त वाहिका से एक पथरी निकालने के लिए अस्पताल में आपातकालीन एंडोस्कोपी सर्जरी की गयी थी। इसके बाद उन्हें सात दिन तक आराम करने की सलाह दी गयी थी।

मलिक ने बताया, ‘‘करीब 15 दिन बाद उनका ऑपरेशन होना था। इसलिए वह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए और आज सुबह ही उनका ऑपरेशन हुआ।’’

पवार की पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सत्ता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया