लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार ने अपनी मां के संस्कार का हवाला देते हुए कहा- प्रधानमंत्री पर हमला नहीं करुंगा

By भाषा | Updated: April 3, 2019 06:24 IST

Open in App

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपनी मां द्वारा दिए गए संस्कारों का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी तौर पर हमला नहीं करेंगे, भले ही मोदी ने ऐसा किया हो। महाराष्ट्र के वर्धा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए मोदी ने सोमवार को पवार पर तीखे हमले किए और दावा किया कि राकांपा प्रमुख ने प्रतिकूल स्थिति देखते हुए लोकसभा चुनावों से अपना नाम वापस ले लिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि पवार की पार्टी पर से पकड़ ढीली हो रही है और उनके भतीजे के चलते उपजे पारिवारिक कलह से पार्टी कमजोर पड़ गई है। पवार ने इसके जवाब में मंगलवार को कहा, “मोदी जहां भी जा रहे हैं वहां निजी हमले कर रहे हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगा क्योंकि मैं अपनी मां द्वारा दिए गए संस्कारों से प्रभावित हूं।

निजी आलोचना हमारी संस्कृति में उचित नहीं बैठती।” साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राकांपा में पारिवारिक कलह के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। शरद पवार स्वाभिमान पक्ष के सांसद राजू शेट्टी के लिए आयोजित एक सभा में बोल रहे थे। शेट्टी हातकणंगले से और धनंजय महादिक कोल्हापुर से विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ उन्होंने (मोदी) अजित पवार के साथ मतभेद पर बात की जो सही नहीं है। अजित पवार पार्टी के प्रति वफादार हैं।’’ नेहरू गांधी परिवार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार ने देश सेवा के लिए अपनी जिदंगी कुर्बान की है।

शरद पवार ने कहा, ‘‘ इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने के लिए काम किया। राजीव गांधी ने देश में आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी लाने के लिए काम किया।

कई लोगों ने सोचा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी देश छोड़कर चली जाएंगी लेकिन वह देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण यहीं रूकी रहीं।’’ पवार ने दावा किया, ‘‘ अब परिवार की पांचवीं पीढ़ी राष्ट्र की सेवा कर रही है।

गांधी परिवार ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। देश के प्रधानमंत्री सिर्फ एक परिवार पर हमला कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी अपनी सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिद्वंद्वियों पर हमले कर रहे हैं। भाषा नोमान अमित अमित

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया