लाइव न्यूज़ :

शरद पवार की 12 अप्रैल को पित्ताशय की सर्जरी होगी

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:50 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) की सर्जरी के लिए रविवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती हुए। पार्टी के नेता नवाब मलिक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पवार की सर्जरी सोमवार को होने वाली है।

मलिक ने बताया, ‘‘(पिछले महीने की) चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद शरद पवार को सात दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई थी। इसके बाद यह फैसला किया गया कि 15 दिनों बाद गॉल ब्लैडर हटाने के लिए सर्जरी की जाएगी। इसी के अनुरूप, पवार रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए।’’

एक चिकित्सक ने बताया था कि पवार (80) ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में 30 मार्च को अपनी पित्त वाहिनी से पथरी निकलवाने के लिए आपातकालीन ‘एन्डोस्कोपी’ करवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया