लाइव न्यूज़ :

बचपन में दिलीप कुमार की फिल्म की शूटिंग देखने साइकिल चलाकर गए थे शरद पवार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:45 IST

Open in App

पुणे, सात जुलाई शरद पवार जब स्कूल के छात्र थे तब वह दिलीप कुमार की फिल्म “नया दौर” की शूटिंग देखने के लिए साइकिल से पुणे जिले के जेजुरी गए थे और कई साल बाद कुमार ने पवार के लिए चुनाव प्रचार किया था। कुमार का 98 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उनसे जुड़ी मेरी कई यादें हैं। मुझे आज भी याद है जब मैं पुणे जिले में माध्यमिक की पढ़ाई कर रहा था तब हमें पता चला कि जेजुरी में नया दौर की शूटिंग चल रही थी। हम सभी साइकिल से शूटिंग देखने गए थे। तब मैंने पहली बार दिलीप कुमार को देखा था।”

पवार ने कहा कि कुमार के निधन से उन्होंने अपने पिता जैसा व्यक्तित्व खो दिया। उन्होंने कहा, “कई साल बाद जब मैं राजनीति में आया और सार्वजनिक जीवन में काम करने लगा, तब कुमार और मेरे बीच एक अलग तरह का रिश्ता बन गया। मेरे चुनाव प्रचार अभियान में वह एक या दो रैलियों के लिए आए थे।”

पवार ने कहा कि अभिनेता मुंबई के सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे और इसलिए उन्हें राज्य की राजधानी का ‘शेरिफ’ (मानद पद) बनाया गया था। पवार ने कहा कि भारत के अलावा पश्चिम एशिया में भी कुमार की ख्याति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू