लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को ऑपरेशन से एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले, मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है।

राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि पवार (80) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को भर्ती होना था।

उन्होंने कहा, “ उन्हें आज पेट में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

मलिक ने सोमवार को बताया था कि पवार के पित्ताशय में परेशानी है जिसकी वजह से उनका अस्पताल में ऑपरेशन होगा।

मलिक ने ट्विटर पर बताया था, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल (रविवार) शाम को पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।’’

मंत्री ने कहा था, ‘‘वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां