लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को ऑपरेशन से एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:54 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले, मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है।

राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि पवार (80) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को भर्ती होना था।

उन्होंने कहा, “ उन्हें आज पेट में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

मलिक ने सोमवार को बताया था कि पवार के पित्ताशय में परेशानी है जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन होगा।

मलिक ने ट्विटर पर बताया था, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल (रविवार) शाम को पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।’’

मंत्री ने कहा था, ‘‘वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।’’

इस बीच, राकांपा नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है।

उन्होंने कहा, “ पवार का कल दोपहर करीब तीन बजे ऑपरेशन हो सकता है। सर्जरी और उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर ही उन्हें अस्पताल से तत्काल छुट्टी देने या निगरानी में रखने का फैसला लिया जाएगा। उनके सेहत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह