लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ का किया दौरा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:05 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र) 23 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) का दौरा किया। दो दिन पहले यहां लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

एसआईआई के सूत्रों ने बताया कि पवार ने दोपहर को प्रभावित इमारत का दौरा कर स्थिति का मुआयना किया।

सीरम के सीईओ आदर पूनावाला भी पवार के साथ मौजूद थे।

पवार ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ आदर पूनावाला के साथ ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ का आज दौरा किया और स्थिति का मुआयना किया।’’

सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी परिसर में पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन में बृहस्पतिवार को आग लगने की घटना में ठेके पर काम करने वाले पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।

इंस्टीट्यूट के मंजरी परिसर में कोविड-19 टीके कोविशील्ड का उत्पादन हो रहा है और पूरे देश में तथा विदेश में उसकी आपूर्ति हो रही है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी शुक्रवार को पुणे स्थित इंस्टीट्यूट का दौरा किया था।

एसआईआई ने शुक्रवार को कहा था कि उसके परिसर में लगी आग से उसे 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

ठाकरे ने कहा था कि शुक्रवार को परिसर में आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया था, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल