लाइव न्यूज़ :

पथरी निकालने के लिए शरद पवार की एंडोस्कोपी की गई : चिकित्सक

By भाषा | Updated: March 31, 2021 10:42 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार की पित्त नलिका से पथरी निकालने के लिए एंडोस्कोपी की गई है और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यह जानकारी यहां एक अस्पताल में उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने बुधवार को दी।

चिकित्सक ने बताया कि 80 वर्षीय पवार को मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रात करीब 10 बजे उनकी एंडोस्कोपी की गई ।

उल्लेखनीय है कि चिकित्सा प्रक्रिया में एंडोस्कोप का इस्तेमाल अंगों की अंदरूनी जांच के लिए किया जाता है।

गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट एवं एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मेयदेव ने

‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ पवार के पित्ताशय में कई पथरी हैं और एक पथरी पित्त नलिका में चली गई, जिससे प्रवाह रुक रहा था और उनके पेट में, पीठ में तेज दर्द हुआ एवं पीलिया की शिकायत हुई।

चिकित्सक ने बताया कि एंडोस्कोपी कर पथरी निकाल दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बेहतर नतीजे आए हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि पवार की सेहत में सुधार हो जाए फिर इसके बाद वे उनका पित्ताशय निकाल देंगे ताकि भविष्य में ऐसा स्थिति दोबारा फिर न पैदा हो।

चिकित्सक ने कहा,‘‘ ऐसा लग रहा है कि पित्ताशय में एक से ज्यादा पथरी हैं और इसे पूरी तरह निकालना ही ठीक है।’’

चिकित्सक के मुताबिक पवार अभी तीन से चार दिन अस्पताल में ही रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित