लाइव न्यूज़ :

शरद पवार की एंडोस्कोपी की गई

By भाषा | Updated: March 31, 2021 00:46 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की यहां एक अस्पताल में मंगलवार रात को एंडोस्कोपी की गई। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि डॉक्टर देर रात में ही उनका ऑपरेशन करने को लेकर फैसला कर सकते हैं।

परिवार के सदस्य ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने पवार की एंडोस्कोपी की है। वे उनका ऑपरेशन करने को लेकर जल्द ही फैसला करेंगे। वे सर्जरी तय समय से पहले, आज रात ही कर सकते हैं। हम और सूचना का इंतजार कर रहे हैं।’’

पवार (80) को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।

राकांपा नेता नवाब मलिक ने बताया कि पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले, मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मलिक ने ट्वीट किया था, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल (रविवार) शाम से पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।’’

मंत्री ने कहा था, ‘‘वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।’’

राकांपा नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो