लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल, पवार ने एक जून को राकांपा नेताओं, सांसदों की बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: May 28, 2019 18:08 IST

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद यह बैठक बुलाई गई है। गठबंधन ने महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से केवल पांच पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 41 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को यहां कहा कि पवार द्वारा बुलाई बैठक यहां वाई वी चह्वाण केंद्र में एक जून को होगी।राकांपा ने चार लोकसभा सीटें जीती और कांग्रेस ने महज एक सीट जीती।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं और सांसदों की बैठक बुलाई है।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद यह बैठक बुलाई गई है। गठबंधन ने महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से केवल पांच पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 41 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की।

प्रदेश राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को यहां कहा कि पवार द्वारा बुलाई बैठक यहां वाई वी चह्वाण केंद्र में एक जून को होगी जिसमें सांसद, विधायक और अहम नेता शामिल होंगे। राकांपा ने चार लोकसभा सीटें जीती और कांग्रेस ने महज एक सीट जीती।

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र साल के अंत से पहले होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने मावल लोकसभा क्षेत्र से अपने बेटे पार्थ की हार के लिए जिम्मेदारी ली है। यह पार्थ का पहला चुनाव था।

शिवसेना के श्रीरंग बारने ने इस सीट से पार्थ को हराया। चुनाव नतीजों का विश्लेषण करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारकांग्रेसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है