लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को संप्रग का नेतृत्व करना चाहिए : संजय राउत

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:53 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार को संप्रग अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए।

राउत ने नासिक में संवाददाताओं से कहा कि समय की मांग है कि संयुक्त प्रगितशील गठबंधन को मजबूत किया जाए ताकि वह भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में उभर सके।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने (संप्रग अध्यक्ष के रूप में) जिम्मेदारी को बहुत अच्छी तरह संभाला। उनकी अभी तबीयत ठीक नहीं है और राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं...पवार को संप्रग का अध्यक्ष बनना चाहिए। यदि संप्रग मजबूत बनकर उभरता है तो कांग्रेस को भी लाभ होगा।’’

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस एवं राकांपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही है, लेकिन वह कांग्रेस नीत संप्रग में शामिल नहीं है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने हाल में यह संपादकीय छाप कर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे थी कि यदि पवार संप्रग प्रमुख बनते हैं तो इससे गठबंधन को लाभ मिलेगा।

अखबार ने कहा था कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए शिवसेना और अकाली दल जैसी पार्टियों को संप्रग में शामिल होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है