लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव में VBA को समर्थन देने वालों को मनाने के लिए काम करूंगा: शरद पवार

By भाषा | Updated: November 3, 2019 20:08 IST

राकांपा के पराजित उम्मीदवारों को यहां संबोधित करते हुए पवार ने स्वीकार किया कि वीबीए ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेरा।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि हाल तक वीबीए का मत आधार राकांपा से जुड़ा था। उन्होंने दावा किया कि युवाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों ने राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को कहा कि वह हालिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रकाश आंबेडकर नीत वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) को समर्थन देने वाले समाज के विभिन्न वर्गों को वापस अपने साथ लाने के लिए काम करेंगे।

राकांपा के पराजित उम्मीदवारों को यहां संबोधित करते हुए पवार ने स्वीकार किया कि वीबीए ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेरा।

उन्होंने कहा, "मैं आने वाले दिनों में हमसे दूर होकर वीबीए की ओर गए समाज के विभिन्न वर्गों को वापस लाने पर काम करूंगा।"

पवार ने कहा कि हाल तक वीबीए का मत आधार राकांपा से जुड़ा था। उन्होंने दावा किया कि युवाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों ने राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट दिया।

राकांपा प्रमुख ने कहा, "हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद हम कुछ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल नहीं कर सके।" उन्होंने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दलितों और मुसलमानों ने वीबीए को समर्थन दिया। लेकिन पिछले महीने हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने वीबीए को समर्थन नहीं दिया।

पवार ने विशेषकर मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया। हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 54 सीटों पर उसे जीत मिली। पार्टी को 2014 में मिली 41 सीटों के मुकाबले इस बार 13 अधिक सीटों पर जीत हासिल हुई।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी